चाकुलिया : चाकुलिया के जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो ने उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन में बीपीएल बाध्यता समाप्त करने की मांग की है. श्री महतो ने ज्ञापन में कहा है कि चाकुलिया प्रखंड के अधिकांश वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगों के पास बीपीएल कार्ड नहीं है, जिस वजह से वे सभी सरकार की योजना के तहत मिलने वाली पेंशन योजना का लाभ पाने से वंचित हैं. उन्होंने मांग की है कि पूर्व की भांति अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांग और वृद्धा, विधवा को पेंशन दिया जाए. इससे काफी लोग लाभान्वित होंगे.



