
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत के किशोरीपुर मध्य विधालय प्रांगण में पेंशन शिविर आयोजित कर लोगों से पेंशन फार्म आवेदन लिये गये. शिविर में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य जन्नत महतो उपस्थित थे. श्री महतो ने कहा कि सरकार की योजना के तहत हर पंचायत में शिविर आयोजित कर लोगों को लाभान्वित करने के लिए आवेदन फार्म लिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उपस्थित प्रखंड कर्मी शिविर में लिये गये आवेदन का जल्द से जल्द सत्यापन कर स्वीकृति प्रदान करें, ताकि लोगों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ मिल सके. शिविर में कुल 45 पेंशन आवेदन लिए गए. इस अवसर पर पंचायत की मुखिया कुंती मांडी, पंचायत समिति सदस्य कौशिक महतो, पंचायत सचिव सांगी बांड्र, प्रखंड कर्मी सलमा सोरेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



