
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बंगाल सीमा से सटे नक्सल मुक्त पहाड़ों पर बसे गांव घाघरा की महिला संगठन की सदस्यों ने पंचायत की मुखिया सुबिता सिंह के नेतृत्व में गांव को शराब मुक्त गांव बनाने के लिए रैली निकालकर गांव में संचालित पांच शराब भट्टियों के संचालकों को भट्टी बंद करने की चेतावनी दी है. मौके पर मुखिया सुबिता सिंह ने कहा कि गांव में महुआ शराब की बिक्री होने से कई युवा और बुजुर्ग नशे की चपेट में आरहे है. कहा कि इससे गांव की विकास प्रभावित हो रहा है. कहा कि गांव में शराब भट्टी के संचालन होने से गांव की जंगलों मैं भी पेड़ों की कटाई हो रही है, शराब से समाज और प्रकृति दोनों का ही नुकसान हो रहा था. महिलाओं ने निर्णय लिया कि वे सभी संगठित होकर गांव में संचालित शराब भट्टी को बंद कराकर गांव को शराब मुक्त गांव बनायेगी और इसके पश्चात पंचायत में शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पंचायत को शराब मुक्त की जाएगी. महिलाओं ने शनिवार को रैली निकाल कर घाघरा गांव में संचालित शराब भट्टी के संचालकों को हिदायत दी है कि गांव में शराब बनाना बंद करें नही तो महिलायें भट्टी संचालक को समाजिक स्तर पर दंडित करेगी, और दोबारा शराब बनाते पकड़े जाने पर जुर्माना लिया जाएगा. महिलाओं ने भट्टी संचालक को यह भी चेतावनी दीया है कि जरूरत पड़ने पर गांव में पुलिस प्रशासन का सहयोग लेगी. मौके पर बिलासी सिंह आगो मनीष सिंह, दुर्गा मनी सिंह, सरला सिंह ,सरस्वती सिंह, वैशाखी सिंह ,निराला सिंह, सुमनी मुंडा समेत अन्य महिलायें उपस्थित थी.



