• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 3, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

TATA WORKERS UNION : मजदूरों की गाढ़ी कमायी का हो रहा दुरुपयोग, पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह के आवास पर होने वाले खर्च को रोका, उपचुनाव में गाड़ियों के इस्तेमाल करने पर हो गये 80 हजार रुपये खर्च, फाइनांस कमेटी की बैठक में मनमाने खर्च का उठा मुद्दा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन में मजदूरों की गाढ़ी कमायी का दुरुपयोग किया जा रहा है. गुरुवार को यूनियन की फाइनांस कमेटी की हुई बैठक में इस पर फैसला लिया गया. इस बैठक में कई मुद्दों पर गंभीर चिंता जतायी गयी. खास तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन में मजदूरों की गाढ़ी कमायी से जमा हुए पैसे का दुरुपयोग करने का मामला उजागर हुआ, जिस पर कड़ी आपत्ति जतायी गयी. फाइनांस कमेटी की बैठक के दौरान यूनियन की जमा राशि 36 करोड़ 90 लाख रुपये मार्च माह तक दिखाया गया, जो जून 2019 तक घटकर 36 करोड़ 70 लाख के आसपास हो गया, यानी करीब 20 लाख रुपये यूनियन ने खर्च कर दिये जबकि ब्याज से ही यूनियन का कारोबार चलने की स्थिति है. इस पर आपत्ति जतायी गयी कि खर्च को कम किया जाये. बैठक में मार्च, अप्रैल, मई और जून 2019 का ऑडिट रिपोर्ट रखा गया. इस दौरान चारों माह का ऑडिट रिपोर्ट का अध्ययन किया गया तो पाया गया कि सिर्फ चार माह में करीब 6 लाख 80 हजार रुपये टाटा स्टील को यूनियन के नाम पर आवंटित क्वार्टर का भाड़े के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से दिया गया है. अध्ययन करने पर पता चला कि यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह के आवास पर ही काफी खर्च कर दिया गया है. अध्यक्ष के पद से हटे हुए पांच साल से अधिक पीएन सिंह के हो चुके है, लेकिन आज तक यूनियन उनके क्वार्टर के खर्च का वहन कर रही है जबकि उनके पुत्र यूनियन के बारी मेंशन की कमेटी में भी है. इस पर आपत्ति जताया गया और तत्काल फाइनांस कमेटी के चेयरमैन सह टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय की मंजूरी के बाद अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह के आवास के लिए हो रहे खर्च को रोकने का आदेश जारी कर दिया. इसके बाद यह अध्ययन किया गया कि हाल के दिनों में जितने उपचुनाव हुए है यानी जितने भी कमेटी मेंबर रिटायर हुए है, उसके बदले किसी का चयन किया गया है, उस पर भी लाखों रुपये खर्च कर दिये गये है. चुनाव पदाधिकारी सह यूनियन के उपाध्यक्ष भगवान सिंह द्वारा सौंपे गये बिल के मुताबिक, सिर्फ गाड़ियों के इस्तेमाल पर करीब 80 हजार रुपये खर्च कर दिया गया है. चुनाव कराने के नाम पर यह 80 हजार रुपये खर्च सिर्फ गाड़ी पर दिखाया गया है, चुनाव पर होने वाले और खर्च अलग है, जिसका ब्योरा आना बाकि है. फाइनांस कमेटी ने इसमें भी कटौती का प्रस्ताव पारित किया. इसके अलावा यह भी तय किया गया कि यूनियन के सभी गाड़ियों की फिर से नीलामी की जायेगी. यूनियन के पास अभी दो होंडा सिटी कार और दो इंडिगो कार है, जिसकी नीलामी की जानी है. इस मीटिंग के दौरान एक साथ चार माह का ऑडिट रिपोर्ट रखने पर भी आपत्ति जतायी गयी और कहा गया कि हर दो माह में ऑडिट रिपोर्ट को रखा जाये. इस दौरान किसी ने कह दिया कि प्रोफेशनल लोग ही ऑडिट रिपोर्ट तैयार करता है, जिस पर जवाब दिया गया कि यह क्या बात हुई, टाटा वर्कर्स यूनियन भी प्रोफेशनल लोग से ही अपनी ऑडिट कराती है. इसके बाद यह तय हुआ कि हर दो माह में एकाउंट को पारित कराया जायेगा, जो संविधान भी कहता है.

ADVERTISEMENT
sharpbharat

sharpbharat

Related Posts

Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में

May 29, 2026
Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा
कारपोरेट व यूनियन

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

May 28, 2026
Next Post

सिंहभूम चेंबर का प्रतिनिधिमंडल जियाडा की नयी क्षेत्रीय निदेशक से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

JHARKHAND BREAKING : रांची के दशम फॉल के पास नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, दो जवान घायल

बेंद में भाजपा की बैठक में बोले डॉ गोस्वामी : चाकुलिया को गुंडागर्दी का अखाड़ा बनने नहीं देंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News