
चाकुलिया : प्रखंड के बेंद गांव में मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अध्यक्षता में भाजपा की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी थे. बैठक में गांव के युवाओं ने पिछले दिनों कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गांव के कुछ लोगों की पिटाई की जाने की बात रखी. किसानों ने खेतों में सिंचाई की व्यवस्था करने के लिए डाॅ गोस्वामी से आग्रह किया. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि जो लोग हिंसा का सहारा लेते हैं. वे कायर होते हैं. चाकुलिया के लोग शांतिप्रिय हैं. उन्होंने कहा कि चाकुलिया को गुंडागर्दी का अखाड़ा बनने नहीं देंगे. झारखंड में कानून का राज है. लोग हैं मुक्त होकर रहें और ऐसे तत्वों को करारा जवाब दें. मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उग्रवाद को समाप्त कर दिया है. ग्रामीणों की समस्याओं का निदान होगा.बैठक में स्वरूप साव, सर्वेन्दु भट्टाचार्य, सुधीर महतो, देवाशीष मंडल, नृत्यानंद मोहंती, जितेन नायेक, सुभेन्दु साव, सत्यजीत भट्टाचार्य, चुनाराम महतो, सोनु साव, नंदन साव आदि शामिल थे.



