जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत वर्धमान ज्वेलर्स में बुधवार को बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े लाखों रुपए के जेवरात की लूट कर ली. सूचना मिलते ही सिटी एसपी सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का कार्यालय भी है. हैरानी की बात यह है कि घटना दिन के उजाले में हुई है, जो कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है. (नीचे भी पढ़ें)
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने की लूट हुई है. पुलिसिया तफ्तीश जारी है. बताया जा रहा है कि 5 से 7 की संख्या में अपराधी थे जो ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे और दुकान के मालिक पर पिस्टल की बट से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देकर वहां से चलते बने.














