जमशेदपुर : जमशेदपुर वैसे तो औद्योगिक नगरी कहा जाता है, लेकिन हाल के दिनों में लगातार बढ़ते अपराध ने चिंताएं बढ़ा दी है. सोनारी में बुधवार की दोपहर में ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना ने साबित कर दिया है कि पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा है. करीब 50 कदम की दूरी पर झारखंड की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का कार्यालय है. जिस दुकान में लूट हुई है, उस दुकान के ठीक सामने बैंक ऑफ इंडिया है. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा एकदम बीचोबीच भीड़ वाले इलाके में यह दुकान है, लेकिन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम देकर सीधे तौर पर पुलिस को चुनौती दे दी. सोनारी थाना अंतर्गत एसीबी कार्यालय के समीप वर्धमान ज्वेलर्स में बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि पांच से छ: की संख्या में ग्राहक बनकर दुकान में घुसे अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी किया और ज्वेलरी शॉप के मालिक को पिस्तौल के बट से मारकर घायल भी कर दिया है. (नीचे भी पढ़े)
यह भी पढ़ें: Jamshedpur youth rescued from russia : रूस के पुलिस हिरासत से 27 दिन बाद जमशेदपुर का युवक मुक्त, हुई घर वापसी
जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सूचना मिलते ही जमशेदपुर के सिटी एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को अपराधियों से संबंधित कुछ सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से गोलियों के खोखे और जिन्दा कारतूस भी मिले हैं. उन्होंने बताया कि चार से पांच सोने के चेन की लूट हुई है. पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है. उधर घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. खास बात यह है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का कार्यालय स्थित है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की हरकत कैद हुई है.(नीचे भी पढ़े)
जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधी दुकान के अंदर मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं. इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भी नाराजगी देखी जा रही है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस कब तक अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचती है. सोनारी पुलिस के खिलाफ क्षेत्र के लोगो में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगो नें कहा कि थाना प्रभारी अपराधियों के साथ घूमते है और बालू चोर थाने में रहते है इसलिए शहर में ऐसी घटना घट रही है. पुलिस अपना काम नहीं कर रही है. (नीचे भी पढ़े)
एक साल में सोनारी में ही तीन ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना घटी है. सोनारी के सभी पुलिस अघिकारी को बदलना चाही चैंबर के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक सरयू राय ने भी इस घटना का निंदा करते हुए पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है, पुलिस सिर्फ हेलमेट चेकिंग और अन्य काम में लगी हुई है, शहर में अपराधी में लगाम हो चुके हैं सिटी एसपी ने कहा कि 6 कि संख्या में अपराधी आए थे, ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है वहीं दुकान के मालिक से मारपीट कर उन्हें घायल किया गया है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो चुकी है, पूरे शहर में चेकिंग की जा रही है, जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.














