जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस की राशि 6 सितंबर को चला जायेगा. इसको लेकर कंपनी के चीफ रेवेन्यू एकाउंट एंड इंप्लाइज बेनीफिट अवनिश अरुण की ओर से एक सरकुलर जारी किया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि कौन कौन लोग बोनस के हकदार होंगे, किनको बोनस नहीं मिलेगा और कब तक मिलेगा. कैसे कर्मचारी अपना बोनस के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है. (नीचे भी पढ़े)
इस सरकुलर में बताया गया है कि टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के अलावा ट्यूब डिवीजन, ग्रोथ शॉप, टाटा स्टील कलिंगानगर, मार्केटिंग व सेल्स डिवीजन, वायर डिवीजन जमशेदपुर, सीआरसी वेस्ट, रांची सीआरइ ऑफिस, भुवनेश्वर सीआरइ ऑफिस, माइंस व कोलियरी डिवीजन, एफएएंडएम डिवीजन, हेड ऑफिस, टिनप्लेट डिवीजन, मेटालिक्स डिवीजन (सुपरवाइजर छोड़कर), टाटा स्टील गम्हरिया, बिष्णुपुर एसएसपी (जीएचडी सीरीज छोड़कर) और टाटा स्टील स्पांज आयरन जोड़ा के कर्मचारियों को बोनस की राशि मिलेगी. वैसे कर्मचारी जिन्होंने 30 दिन या उससे अधिक वित्तीय वर्ष 2024-2025 में काम कर चुके है, उनको बोनस मिलेगा. वैसे कर्मचारी, जो फ्राड को लेकर बरखास्त हो चुके है, मारपीट के मामले में हटाये गये है, चोरी में फंसे है उनको बोनस नहीं मिलेगा. कर्मचारी में स्थायी और अस्थायी कर्मचारी दोनों समाहित है. अप्रेंटिस में नये बहाल कर्मचारियों की बहाली नहीं होगी.(नीचे भी पढ़े)
प्रत्येक योग्य कर्मचारियों को बोनस की राशि कैसे मिलेगी, यह भी बताया गया है. इसके तहत कुल बोनस की राशि 303.13 करोड़ रुपये को कुल बोनेसेबल राशि 1817.05 करोड़ रुपये से भाग (डिवाइड) करना है. इसके बाद कर्मचारी के बेसिक व डीए साल भर में कितना मिला है, उसको गुणा कर देना है, उतना ही बोनस मिलेगा. प्रत्येक कर्मचारी को बोनस बोनस संशोधित एक्ट 2015 के तहत ही दिया जायेगा, जिसमें सीलिंग की राशि से कम नहीं दी जायेगी. वैसे कर्मचारी जो आइएल 6 या ओएल ग्रेड में 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच प्रोमोट हो गया है, उनको बोनस की राशि नहीं मिलेगा. वैसे कर्मचारी, जो ऑफिसर बन गये है, उनको सुपरन्यूएशन फंड के कंट्रीब्यूशन में बेसिक व डीए की राशि के साथ डाल दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)
सुपरन्यूएशन फंड (रिटायरमेंट फंड) सैफ फंड या सैफ कैश के जरिये भुगतान होगा. वैसे कर्मचारी, जो 1 अप्रैल 2025 के बाद ऑफिसर बने है, उनको बोनस मिलेगा. 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच इएसएस लेने वाले कर्मचारियों को काम के समय के मुताबिक ही उनको बोनस मिलेगा. अगर किसी कर्मचारी का बोनस की राशि में 49 पैस आता है तो उसको इग्नोर किया जायेगा, लेकिन अर 50 पैसे आता है तो उसको 1 रुपये मानकर पैसे का भुगतीान किया जायेगा. सारे कर्मचारियों को बोनस उनके बैंक एकाउंट में भेजा जायेगा. वैसे कर्मचारी जो इएसएस, एसबीकेवाइ, चेएफजे ले चुके है, उनको बोनस की राशि उनके ही एकाउंट में भेजा जायेगा. अगर वित्तीय वर्ष 2024-2025 के बीच किसी कर्मचारी की मौत हो गयी है तो उनके परिजनों को एकाउंट पेइ चेक के माध्यम से पेमेंट किया जायेगा. कर्मचारियों के बोनस के एकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने के साथ ही नियम के मुताबिक, आयकर की भी कटौती की जायेगी.














