रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरारामम ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. मौके पर टाटा स्टील के रांची के रेजिडेंस एग्जिक्युटिव अरविंद कुमार सिन्हा उपस्थित रहे. बताया जाता है कि करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री के साथ उनकी मुलाकात हुई है. कई सारे लंबित मामले को लेकर बातचीत हुई है. बताया जाता है कि कंपनी की ओर से होने वाले 11 हजार करोड़ के निवेश, टाटा लीज का नवीनीकरण समेत कई लंबित इश्यू पर विस्तार से चर्चा हुई. हालांकि, सीएमओ और कंपनी की ओर से कहा गया कि यह शिष्टाचार मुलाकात की. इसके अलावा कुछ खास नहीं था.




