जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड की अधीकृत यूनियन टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसडीपीएल) इंप्लाइज यूनियन का चुनाव गुरुवार को हुई. इस चुनाव में एक बार फिर से राकेश्वर पांडेय को लगातार 9वीं बार अध्यक्ष चुन लिया गया. फिर से महामंत्री के पद पर त्रिदेव सिंह की जीत हुई. त्रिदेव सिंह करीब 6 साल बाद फिर से महामंत्री बने. अध्यक्ष और महामंत्री छोड़कर सबका वोटिंग हुआ. ( नीचे देखें पूरी खबर)

चुनाव प्रक्रिया झारखंड इंटक के उपाध्यक्ष विनोद कुमार राय, टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, टीआरएफ मजदूर यूनियन के महासचिव अंजनी कुमार, ब्लू स्कोप इंप्लाइज यूनियन के महासचिव संजय कुमार सिंह और पर्यवेक्षक ददन सिंह व बाबू राजू की देखरेख में संपन्न हुई. नयी कमेटी में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री त्रिदेव सिंह, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद, प्रमोद कुमार उपाध्याय, सहायक सचिव शशि भूषण मिश्रा, राजेश कुमार और कोषाध्यक्ष रंजन मिश्रा चुन लिये गये. ( नीचे देखें पूरी खबर )
निर्वाचन संख्या 2 से मौजूदा डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव सिंह को कमेटी मेंबर के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. इस सीट से दो उम्मीदवार विजयी हुए, जिसमें सतीश मुखी को सबसे ज्यादा 33 वोट मिले. दूसरे विजयी उम्मीदवार चंद्र भूषण सिंह को 17 वोट मिले. संयोग से, संजीव सिंह को भी 17 वोट मिले थे, लेकिन टॉस में चंद्र भूषण सिंह विजयी घोषित हुए. सतीश मुखी पिछले चुनाव में सिर्फ एक वोट से हार गए थे. उनके पिता हरि मुखी जुगसलाई विधानसभा से दो बार विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं. कमेटी मेंबर के चुनाव में दिनेश कुमार (भाजपा के पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष) जीते.कमेटी मेंबर में अमन जी (पूर्व महामंत्री), अनिश कुमार झा, दिनेश कुमार, अरुण कुमार त्रिपाठी, उपेंद्र राय, चंद्रभूषण सिंह, सतीश कुमार मुखी, मनोज कुमार सिंह, कमलेश कुमार चुनाव जीते.




