जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह इलाके में बीती रात एक राशन दुकान को चोरों ने निशाना बनाया. पीड़ित दुकानदार सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनकी दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है. इसमें 70 हजार रुपये नकद और बड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, चोरों ने दुकान के जर्जर दरवाजे को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए. ( नीचे देखें पूरी खबर)
घटना की जानकारी मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. साकची थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से असामाजिक तत्व सक्रिय हैं. रात में गश्ती व्यवस्था और मजबूत करने की मांग भी उठ रही है. वहीं, पुलिस का दावा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द सफलता मिलेगी. बीती रात हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. लेकिन पुलिस सक्रियता दिखाते हुए अपराधियों तक जल्द पहुंचने का भरोसा दिला रही है.




