जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के चर्चित रंगदारी मामले डॉ अभिषेक सिंह से रंगदारी मामले में सागर तिवारी को शनिवार को जमशेदपुर के जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश -9 एसडी त्रिपाठी की अदालत से जमानत मिल गई है. सागर तिवारी बीते 29 जून को अपनी बेटी को डॉ अभिषेक के अस्पताल में भर्ती कराए थे जिसके बाद डॉ अभिषेक से विवाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ, जो रंगदारी के मामले तक पहुंच गया था.(नीचे भी पढ़े)
बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने पैरवी की. सागर तिवारी ने कहा की मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था मुझे इंसाफ़ जरूर मिलेगा रही. सागर तिवारी के साथ धर्मबीर महतो और सौरव चटर्जी मामले में आरोपी है.














