जमशेदपुर : जमशेदपुर के डीसी राजीव रंजन औऱ एसएसपी डॉo एहतेशाम वकारिब द्वारा भारी संख्या में बल के साथ औचक निरीक्षण एवं छापामारी की गई. इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कारा की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, अनुशासन एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लेना तथा कारा के भीतर किसी भी प्रकार की अवैध एवं प्रतिबंधित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश सुनिश्चित करना था. ( नीचे देखें पूरी खबर )

निरीक्षण के दौरान कारा के विभिन्न वार्डों, बंदियों के आवासीय कक्षों, बैरकों, रसोईघर, अस्पताल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सघन जांच की गई. साथ ही बंदियों के सामान, उनके उपयोग की वस्तुओं एवं कारा परिसर के संवेदनशील स्थलों की भी बारीकी से तलाशी ली गई. कारा में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, मुलाकातियों की जांच प्रक्रिया तथा कारा के भीतर निगरानी तंत्र का भी जायजा लिया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. इस दौरान जेल में हड़कंप मच गया था. अपराधियों से लेकर जेल प्रशासन तक के लोग परेशान थे कि आखिर यह औचक निरीक्षण क्यों हो रहा है.











