जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान (एनटीटीएफ) और टाटा स्टील फाउंडेशन में नए बैच के छात्रों का अभिनंदन करने के लिए ‘उड़ान फ्रेशर्स डे’ समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों के लिए परिचय सत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई. प्राचार्य प्रीता जॉन ने विद्यार्थियों को ‘तकनीकी शिक्षा’ को देश की जरूरत बताते हुए उस पर अमल करने को कहा, जिसमें संस्थान की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़ें)

बच्चों को अभी से कड़ी मेहनत कर अनुशासन का पालन करना चाहिए, तभी जीवन में सफलता हासिल होगी. इसके बाद शिवम और अनीश द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. इस बेहद सुंदर प्रस्तुति के इलेक्ट्रॉनिक अनमोल एवं एंड ग्रुप एवम कंप्यूटर दिशा एवं समूह के नृत्य की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. इस मनमोहक प्रस्तुति के बाद अनमोल ने रैप सांग पेश किया, जिसने अपनी कला को दर्शाते हुए बेहद खूबसूरत प्रस्तुति दी. (नीचे भी पढ़ें)
मेट्रोनिक्स भूमिका एवं समूह, टूलl अंकिता और ग्रुप एवं आकाश ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. कार्यक्रम के शर्मिष्ठा दास एवं दीपक ओझा, वरुण कुमार, दीपक सरकार, हरेश, मृणमय कुमार महतो, अजीत कुमार, रीतेश, नेहा, शिव प्रसाद, जालंधर पात्रो, आचार्य सुमन कुमार, नकुल कुमार, रंजीत कुमार, सतीश मिश्रा, लक्ष्मण, प्रीति, मंजुला, शिल्पा, मुनमुन वीणा सिंह ज्योति इतिश्री स्मृति पल्लवानी चौधरी एवं अन्य सभी मौजूद रहे.














