
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का शनिवार को बहरागोड़ा के वन विश्रमागार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वे कोलकाता से रांची सड़क मार्ग से लौट रहे थे, तभी यह कार्यक्रम हुआ. (नीचे देखे पूरी खबर)

मुख्यमंत्री को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया. इस मौके पर, विधायक समीर महंती, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी और डॉ बिनी षाड़ंगी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से लगभग आधे घंटे तक बातचीत की. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस दौरान जमशेदपुर के डीसी कर्ण स्वर्ण सत्यार्थी, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, घाटशिला के एसडीएम सुनील चंद, डीएसपी अजीत कुजूर, बीडीओ केशव भारती, अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा, गुरुचरण मंडी, असित मिश्रा, मिंटू पाल और निर्मल दुबे आदि मौजूद थे.















