जमशेदपुर : जमशेदपुर मानगो जवाहरनगर स्थित हनफिया स्कूल में शनिवार को हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) के जन्म दिवस के अवसर पर इस्लामिक क्विज का आयोजन किया गया. इसमें 60 बालिकाओं ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में साहिल परवीन पहले, तसलीमा कौसर दूसरे, आफरीन तीसरे, गजाला चौथे व रुमाना पांचवें स्थान पर रहीं. वहीं, इफत, शगुफ्ता, जैनब को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. विजेताओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अफरोज शकील और मो ताहिर हुसैन ने पुरस्कृत किया. मौके पर मुख्य अतिथि ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) की जिंदगी पर प्रकाश डाला और उनकी बातायी बातों को जिंदगी में उतारने पर जोर दिया.















