जमशेदपुर: एमबीए और पीजीडीएम में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) 2027 में आवेदन का अंतिम मौका नजदीक है. एक्सएलआरआई जमशेदपुर की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए पंजीकरण 6 दिसंबर 2026 को बंद हो जाएगा. परीक्षा 3 जनवरी 2027 को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी. इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में बदलाव के साथ दाखिले के अवसर भी बढ़े हैं. पार्ट-1 में बिना पेनल्टी के छोड़े जा सकने वाले प्रश्नों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 कर दी गयी है. वहीं, एक्सएलआरआई ने पीजीडीएम-एचआरएम की सीटें 180 से बढ़ाकर 240 कर दी हैं. इसके अलावा 17 नए बी-स्कूल भी जेट नेटवर्क से जुड़े हैं. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ राहुल के शुक्ला के अनुसार, परीक्षा में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक क्षमता के साथ निर्णय लेने और तार्किक सोचने की योग्यता भी परखी जाती है. जेट स्कोर देश के 250 से अधिक बी-स्कूल स्वीकार करते हैं. आवेदन शुल्क 2,300 रुपये है. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए https://applications.xatonline.in और विस्तृत जानकारी के लिए https://xatonline.in पर जा सकते हैं.















