जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 784वां नेत्र शिविर समाजसेवी एवं रेड क्रॉस के पेट्रन दिलीप गोयल के जन्मदिन के अवसर पर नेत्र रोगियों के जांच के साथ बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालाय में शुरु हुआ.(नीचे भी पढ़े)
पहले दिन जांच सत्र के दौरान 65 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कर नेत्र चिकित्सक एवं उनके सहयोगी टीम ने 36 नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया, वहीं अन्य मरीजों को जरूरत के अनुसार दवा व परामर्श प्रदान कर विदा किया, जिन नेत्र रोगियों का चयन किया गया उनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा.(नीचे भी पढ़े)
शिविर के जांच सत्र के दौरान आज रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ, गोयल परिवार के अंकित गोयल एवं उनकी पत्नी श्रीमती सोनम गोयल, समाजसेवी राकेश मिश्र, कार्यकर्ता अशोक सिंह, अशोक कुमार घोषाल, उपस्थित थें. जांच सत्र के दौरान कार्यकर्ता राजेश मोहन प्रसाद, चन्द्रनाथ सरकार, प्रकाशभानु महतो, केबीएस त्रिवेदी मुख्य रूप से अपनी सेवा प्रदान की. नेत्र शिविर के तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ ही श्री गोयल के जन्मदिन पर एएसएल समूह के माध्यम से दो अन्य मानवसेवी कार्य भी निर्धारित है, जिसमें 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में किया जायेगा एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 टीबी मरीजों को पोषण किट रेड क्रॉस भवन में प्रदान किया जायेगा.



