
जमशेदपुर : टाटा समूह में चल रहे आपसी कथित विवाद को लेकर टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की है. मंगलवार की देर शाम को हुई मुलाकात में ट्रस्ट की ओर से बोर्ड में हो रही नियुक्तियों के मसले पर चल रहे विवाद की जानकारी ली. इस मीटिंग में वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और ट्रस्टी डेरियस खंबता भी साथ में थे. देर शाम को टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन अमित शाह के आवास पर पहुंचे और मुलाकात की. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई. इस दौरान आंतरिक विवादों के बारे में भी चर्चा की गयी. हालांकि, क्या क्या बातचीत हुई है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है. टाटा संस के करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी रखने राले टाटा ट्रस्ट के सदस्यों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, टाटा ट्रस्ट के भीतर एक तरह से दो गुट बन गये हैं. एक गुट की कमान नोएल टाटा के पास है जो रतन टाटा के निधन के बाद चेयरमैन बने थे. वहीं, चार सदस्यों वाले दूसरे गुट की कमान मेहली मिस्त्री के पैस है, जो शापूरजी पालोनजी मिस्त्री परिवार से हैं, जिसकी टाटा संस में करीब 18.37 फीसदी हिस्सेदारी हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)
यह भी पढ़ें: Jamshedpur theft : मानगो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 13-14 लाख के नकद और गहने लेकर फरार
करीब 156 साल पुराने समूह का नियंत्रण टाटा संस के पास है. समूह के भीतर 30 सूचीबद्ध कंपनियों सहित लगभग 400 कंपनियां हैं. 11 सितंबर को हुई बैठक में इस विवाद की शुरुआत हुई थी, जिसमें टाटा संस के निदेशक मंडल में पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह की फिर से नियुक्ति पर विचार किया गया था. सात में से 6 ट्रस्टी की बैठक में चार ट्रस्टी मेहली मिस्त्री, प्रमित झावेरी, जहांगीर एचसी जहांगीर और डेरियस खंबाटा ने प्रस्ताव का विरोध किया था, जिससे यह रद्द हो गया था. (नीचे देखे पूरी खबर)
हालांकि, नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन ने फइर से नियुक्ति का समर्थन किया था. बैठक के बाद चार ट्रस्टीज ने मेहली मिस्त्री को टाटा संस बोर्ड में नामित करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद विजय सिंह ने खुद से इस्तीफा दे दिया. अब टाटा ट्रस्ट की अगली बोर्ड बैठक 10 अक्तूबर को प्रस्तावित हैं. हालांकि, एजेंडा स्पष्ट नहीं है. इस बारे में टाटा ट्रस्ट या टाटा समूह कुछ कहने को तैयार नहीं है.














