बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत के नाकदोहा गांव के गोप टोला में लगे 16 केबी का ट्रांसफार्मर खराब होने से टोला के ग्रामीण विगत पांच दिनों से अंधेरे में रहने पर विवश है. ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता चाकुलिया को मांग पत्र सौंपकर जल्द से जल्द नये ट्रांसफार्मर उपलव्ध कराने की मांग की है. टोला के ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों के बीच पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गया है. (नीचे भी पढ़े)
वहीं टोला में अंधेरा होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के पदाधिकारी से आग्रह किया है कि लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द टोला में नये ट्रांसफार्मर लगाएं ताकि लोगों को समस्या से जल्द से जल्द निजात मिल सके.













