गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना अंतर्गत चिताखारो गांव में बुधवार की रात करीब एक बजे अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सीएससी संचालक संजय वर्मा के घर धावा बोलकर नकदी व जेवर समेत करीब चार लाख रुपए की संपत्ति लूटकर फरार हो गए.सीएससी संचालक संजय वर्मा अपने घर से ही कॉमन सर्विस सेंटर व जनरल स्टोर का संचालन करते है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि रोज की तरह रात करीब आठ बजे दुकान बंद करने के बाद परिवार संग सो गए थे. (नीचे भी पढ़े)
आधी रात को छह नकाबपोश बदमाशों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और पिस्टल की भय दिखाकर संजय वर्मा, पत्नी व बेटे को बंधक बना लिया. इसके बाद बदमाशों ने आपस में बातचीत करके घर की तलाशी और कीमतों सामानों को लेकर चलते बने. घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ धनंजय राम और ओपी प्रभारी अमन सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ की. घटना के बाद पूरे इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जांच अभियान चलाया जा रहा है.














