जमशेदपुर : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर टाटा स्टील के आइबीएमडी द्वारा आशीर्वाद वृद्धाश्रम में फल और चॉकलेट वितरण किया गया. इसमें मुख्य रूप से हेड निखिल खरे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सह कमेटी मेंबर टाटा वर्कर्स यूनियन मारुति नंदन पांडेय, सौरभ आनंद, संजीव दत्ता, संतोष पाल, संतोष कुमार, जीतू कुमार झा, जीतू मुखी, विष्णु प्रसाद, श्यामल अंसारी, पूनम कुमारी, शशि भूषण प्रसाद, गणेश कुमार और रणवीर कुमार उपस्थित थे. रतन टाटा को जमशेदपुरवासी ही नहीं पूरा देश के दिल में बसते हैं. आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विकसित भारत अभियान है उनका प्रेरणा स्वरूप रतन टाटा सर के विजन को दर्शाता है. सभी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की.



