जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका पोटका प्रखंड के हाथीबिंधा में 15वां शंभूनाथ महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 25व 26 अक्टूबर को होगा. फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर हाथीबिंधा में गुरुवार को उप मुखिया तपन महतो की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान टूर्नामेंट तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान कहा गया कि टूर्नामेंट में करीब 32 टीमें हिस्सा लेंगी. (नीचे भी पढ़े)
विजेता टीमों की दी जाने वाली राशि के बारे में भी चर्चा की गयी. जिसमें तय हुआ कि प्रथम पुरस्कार एक लाख बीस हजार, दूसरा पुरस्कार 80 हजार, तीसरा पुरस्कार 35 हजार व चौथा पुरस्कार भी 35 हजार दिया जाएगा. टूर्नामेंट में प्रवेश शुल्क 6500 रुपए रखा गया है. इसकी जानकारी स्व. शंभूनाथ महतो के पुत्र नंदलाल महतो ने दी. बैठक में नंदलाल महतो के अलावा तपन महतो, धनंजय महतो, गौरांगो महतो, सोनू कर्मकार, फकीर महतो, समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.



