जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट विभाग में कार्यरत 43 वर्षीय मान सिंह देवगम शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे अपने जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित क्वार्टर स्ट्रेट माइल रोड, एक्स 121 स्थित आवास से निकले थे और उसके बाद से अब तक लापता हैं. परिजन एवं विभागीय सहकर्मियों द्वारा आज सुबह सिदगोड़ा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. (नीचे भी पढ़े)
शाम के समय पुनः परिवारजन थाने पहुंचे और पुलिस से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी चाही, जिस पर पुलिस द्वारा बताया गया कि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे परिजनों में चिंता, भय और असंतोष की भावना व्याप्त है. परिवार ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है और अपील की है कि यदि किसी को भी मान सिंह देवगम के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें.











