जमशेदपुर:घाटशिला उपचुनाव के बाद जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के परसुडीह अंतर्गत सोपोडेरा क्षेत्र में जदयू का एक भव्य मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा. इसकी जानकारी रविवार को हुई बैठक में दी गई, जिसकी अध्यक्षता जदयू युवा नेता यशवंत शुक्ला ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक एवं जदयू नगर सचिव विकास कुमार उपस्थित रहे.बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के युवा समाजसेवी भी शामिल हुए. अध्यक्ष यशवंत शुक्ला ने बताया कि परसुडीह, सोपोडेरा और कुर्मीटोला क्षेत्र से सैकड़ों लोग विधायक सरयू राय के कार्यों और उनकी दूरदर्शी नीतियों से प्रभावित होकर जदयू से जुड़ने वाले हैं.(नीचे भी पढ़े)
युवा जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक ने कहा विधायक सरयू राय एक ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो जल, जमीन और जंगल की चिंता करते हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रहते हैं, नैतिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहते हैं. इन्हीं गुणों के कारण शिक्षित युवा उनके प्रति आकर्षित होते हैं. इसी क्रम में घाटशिला उपचुनाव के उपरांत एक बड़ा मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है.नगर सचिव विकास कुमार ने कहा पार्टी हर समय आपके साथ खड़ी है. जदयू में हर समाज, हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों का स्वागत है. संगठन में निरंतर युवाओं का जुड़ाव हो रहा है और सभी मिलकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्यरत हैं.बैठक में यशवंत शुक्ला, सनी मछुआ, सोनू मछुआ, अंशु कुमार, राजेश पांडेय, दीपक चौधरी, प्रीतम सिंह,अविनाश कुमार, संजीत हेम्ब्रम, विशाल गोप, अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार, अंकर शर्मा तथा मंटू सतुआ सहित कई अन्य युवा समाजसेवी उपस्थित थे.











