दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को आयोजित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2025 में दुनियाभर के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया. केन्या के एलेक्स माताता ने पुरुष वर्ग में जबकि लिलियन कसैट रेंगरुक ने महिला वर्ग में खिताब अपने नाम किया.भारत की ओर से अभिषेक पाल ने सर्वश्रेष्ठ भारतीय धावक का स्थान हासिल किया, वहीं महिला वर्ग में सीमा ने भारतीय धावकों में पहला स्थान प्राप्त किया.दिल्ली सरकार और आयोजन समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बेहतरीन व्यवस्था की. सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली हाफ मैराथन न केवल फिटनेस का प्रतीक है बल्कि यह युवाओं को प्रेरित करने वाला मंच भी है.(नीचे भी पढ़े)
देशभर से हजारों धावकों ने इस मैराथन में हिस्सा लिया और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से साबित किया कि भारत में खेलों के प्रति जुनून लगातार बढ़ रहा है.दिल्ली की इस प्रतिष्ठित 21 किलोमीटर की दौड़ को जमशेदपुर के इन धावकों ने सफलता पूर्वक पूरा किया.सदानंद सिंह, राजू, प्रहलाद, रमेश, मनोज, उमेश सकुजा, नवीन सिंह, आलोक बाजपेयी, आनंद और अरूप ने अपनी मेहनत, लगन और साहस से न केवल दौड़ पूरी की बल्कि जमशेदपुर शहर का नाम पूरे देश में रोशन किया.वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2025 इस बार केवल अंतरराष्ट्रीय सितारों की नहीं, बल्कि भारतीय धावकों और स्थानीय खिलाड़ियों की मेहनत और जज़्बे की भी मिसाल बन गई.











