जमशेदपुर:भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद रविवार को आदित्य साहू जमशेदपुर पहुंचे जहां महानगर कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और आदित्य साहू को फूल माला से लाद दिया. मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है उसपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे. सभी को साथ लेकर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं.(नीचे भी पढ़े)
कार्यकर्ताओं को उनका उचित सम्मान दिलाने का काम किया जाएगा वहीं घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने झामुमो, कांग्रेस राजद गठबंधन की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि घाटशिला की जनता राज्य सरकार से नाराज है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी वहां चुनाव जीतेगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि टिकट किसे दिया जाएगा इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली.











