जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने रविवार को टाटा वर्कर्स यूनियन कैंसर रेस्ट हाउस में भर्ती मरीजों के कल्याण के लिए एक नेक पहल की. कमेटी ने मरीजों के बीच मिल्टन के वाटर बोतल और सेब का वितरण किया. इस अवसर पर टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और इंटक नेता विजय खान सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि रामम ने दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित इस तरह के सामाजिक कार्यों की सराहना की और लोगों से बढ़-चढ़कर सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का आग्रह किया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने भी कैंसर मरीजों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान टाटा स्टील इस्टेट विभाग के मैनेजर प्रोहर राय, टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, डॉक्टर शहनवाज आलम, सहायक सचिव श्याम बाबू, अरविंद्र पांडेय, पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज समेत पूजा कमेटी के महामंत्री अजय तिवारी, डिप्टी प्रेसीडेंट अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, आलोक दुबे, गौरव पाठक, योगेश प्रधान, सी.एस. पी सिंह, देवेन भाई मिस्त्री, परितोष सिंह, चंदन कुमार गुप्ता, उत्तम कुमार महतो, राकेश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, मंगल महतो, अमित थापा, संतोष कुमार पांडेय, जी.पी. शर्मा, ज्ञान रंजन, संतोष कुमार, पुष्कर, सुशांत शेखर, शुभम मिश्रा, बिभाकर कुमार, हरि सिंह राजपूत, दिनेश्वर कुमार, संतोष कुमार सिंह, अविनाश सिंह, राजेश कुमार सिंह, पंकज कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सौम्या रंजन दास, विजय कुमार श्रीवास्तव, शंभू तिवारी, अमितेश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, अभिनंदन सिंह, एसएन सिंह, धनंजय कुमार, विजय कुमार पांडेय आदि सदस्य उपस्थित थे.











