जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के इक्विपमेंट मेंटेनेंस सर्विसेज (इएमएस) विभाग की क्वालिटी सर्कल टीम “धमाका” ने सीसीक्यूसी भिलाई चैप्टर 2025 में गोल्ड अवार्ड हासिल किया है. टीम “धमाका” को यह सम्मान गुणवत्ता सुधार और समस्या-समाधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया. विजेता टीम में अभ्युदय कुमार, होमेंस कुमार, विशाल कुमार, बबीता कुमारी, रश्मी कुमारी, रमेश मुर्मू और सुखलाल लेयांगी शामिल थे. टीम का मार्गदर्शन उमेश कुमार ने किया.











