जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने एक पॉकेटमार को रंगेहाथ पकड़ लिया. बताया जाता है कि मंडी में खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर लोगों की जेब काटने की कोशिश कर रहा था. उसकी संदिग्ध हरकतों पर कुछ लोगों की नजर पड़ गई. इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया. पॉकेटमारी के आरोप में पकड़े गए युवक की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान मंडी में लोगों की भीड़ जुट गई. बाद में स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद मंडी में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.












