जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान की ओर से विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया. संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, शंभू नाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, अरविंद सिंह, विमल सिंह, अजय सिंह, रामाकांत सिंह, दिलीप सिंह, कमलदेव सिंह, अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सीएसपी सिंह, जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार, मंजू सिंह द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की गयी. मलखान सिंह ने संस्था के गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए सभी को सहयोग करने की बात कही. शंभू नाथ सिंह ने समय-समय पर संरक्षकों के साथ बैठक कर संस्था को आगे बढ़ाने में सहयोग का भरोसा दिया. अजय सिंह ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं में सहयोग करने की बात कही. चंद्रगुप्त सिंह ने महासचिव सीएसपी सिंह, अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में चल रहे संस्था के विकास को सराहते हुए विजया मिलन की बधाई दी. अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने संस्था के विकास में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए आगे भी सहयोग की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)
महासचिव सीएसपी सिंह ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्था में चल रहे विकास कार्यों को विस्तार से बताया. पूरे कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव सह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कमलदेव सिंह ने किया. समारोह को सफल बनाने में दिनेश सिंह, दिग्विजय सिंह, केदार सिंह, राम सिंह, संजय सिंह, नारायण सिंह के साथ-साथ पुष्पा सिंह, संदीप सिंह, राजू सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेश सिंह, उदय सिंह, अरुण सिंह, रामजी सिंह, राजीव कुमार, ललन सिंह, ज्ञानी सिंह, अभिजीत सिंह का सक्रिय योगदान रहा. समारोह में संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, शंभू नाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, अरविंद सिंह, विमल सिंह, अजय सिंह, रामाकांत सिंह, दिलीप सिंह, कमलदेव सिंह, अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सीएसपी सिंह, जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार, मंजू सिंह, संध्या सिंह, किरण सिंह, राजेश सिंह बम के साथ साथ सैकड़ों महिला, पुरुष सदस्य उपस्थित थें.











