रामगोपाल जेना
कोल्हान/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के आसनतलिया के आदर्श मदन महतो कॉलोनी का सोमवार को विधिवत् पूजा अर्चना कर नाम पट्टिका का अनावरण और फीता काटकर किया गया. अब से ये कॉलोनी आदर्श मदन महतो कॉलोनी के नाम से जाना जाएगा. आदर्श मदन महतो कॉलोनी समिति का भी गठन हुआ है. समिति के संरक्षक गौरी शंकर महतो ने कहा कि बिना नाम का कॉलोनी होने से स्थानीय लोगों को परेशानी होती थी किसी प्रकार का पत्रकार या किसी विभाग को पत्र लिखने में असुविधा होती थी पर अब ये समस्या का समाधान हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष सूरज महतो सचिव मोहन कच्छप और मनसा राम महतो ने भी अपना विचार रखे. इस अवसर पर आदर्श मदन महतो, कॉलोनी समिति के संरक्षक समाजसेवी गौरी शंकर महतो, अधिवक्ता रतन लाला महतो, अध्यक्ष सूरज महतो, सचिव मोहन कच्छप, कोषाध्यक्ष प्रदीप महतो सदस्य सह समाजसेवी मनसा राम महतो समेत जितेन महतो, विजय महतो, सुनीता महतो, मानकी कृष्णा सामड समेत कॉलोनी के लोग मौजूद थे.











