राम सिंह मुंडा / जमशेदपुर : संयुक्त ग्राम समन्वय समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल के सलगाझुड़ी जमशेदपुर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद भी सालगाझुड़ी जमशेदपुर रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य अधर में है. सरकार का पैसा यानी कि आम जनता का पैसा बर्बाद करने का जिम्मेदार कौन ? रेलवे परिचालन में अचानक परिवर्तन करने से पहले आम जनता से भी सुझाव लेना चाहिए था. प्रतिदिन सुबह 8:40 एवं एवं सांध्य 4:40 टाटानगर से की ओर से खड़गपुर की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन बंद कर दिया गया है , रेलवे के इस फैसले से आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
आज तक टिकट बुकिंग काउंटर भी यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है, विदित हो कि काफी संख्या में डेली मजदूर, सब्जी विक्रेता, व्यापारियों के साथ साथ आम यात्रियों का आवागमन सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन से होता है, बंगाल से आने वाला छेना भी इन्हीं लेखन ट्रेन से ही जमशेदपुर लाया जाता है, इससे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों का भार भी कम पड़ता है. श्री मुंडा ने कहा कि अंडर ब्रिज निर्माण कार्य भी बंद हो गया है, सालगाझुड़ी गोविंदपुर सड़क खस्ताहाल है आम जनता परेशानी झेलने को मजबूर हैं. अचानक सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य बंद करना समझ से परे है, शीघ्र ही रेलवे के द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया तो? (नीचे भी पढ़ें)
क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर हो जायेगें, जिसमें रेलवे ट्रैक जाम आंदोलन भी संभव है, इसके लिए संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर के अगुवाई में एक आम सभा बुला कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया जाएगा, जिसमें सांकेतिक ट्रैक जाम आंदोलन भी संभव है.




