जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड उलीडीह थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी में आयोजित की गई. बैठक में जन सुविधाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। उपस्थित जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विशेषकर साफ-सफाई, कचरा उठाव, नाली सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य सुविधा और विद्युत आपूर्ति पर चिंता व्यक्त की और समाधान के उपाय सुझाए. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र की सभी जन समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. इसके तहत थाना क्षेत्र के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की समस्याओं का आकलन करेंगे तथा नगर निगम को सूचित कर शीघ्र समाधान के लिए प्रयास करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से मनोज गुप्ता, संजय सिंह, मनोज राय, राहुल तिवारी, योगेंद्र साहू, सागर दत्ता, परविंदर राम, आनंद पांडे, नीरज सिंह एवं प्रतिमा देवी उपस्थित थे.














