जमशेदपुर : आगामी घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशानुसार चुनाव से 72 घंटा पूर्व जिले के गालुडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़, कोवाली, मुसाबनी, डुमरिया एवं जिले के अन्य थाना क्षेत्र अन्तर्गत अंतर्राज्यीय, सीमावर्ती चेकनाकों पर पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा शराब की तस्करी को रोकने, अवैध नक़दी, मादक पदार्थ, तथा अवैध हथियार की जप्ती को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान बड़े पैमाने पर गाड़ियों की चेकिंग की गयी और आपत्तिजनक सामानों को पकड़ा गया. इस दौरान कई लोगों से पूछताछ भी की गयी. इस दौरान खास तौर पर एनएच 33 पर सबसे ज्यादा सख्ती देखी गयी.














