जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में एफटीए ( फुल टर्म अप्रेंटिस) प्रशिक्षुओं का, जिनका में चयन हुआ है उन सबों का परिचयात्मक सत्र ट्रेनिंग जमशेदपुर के टेल्को स्थित मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर (एमटीसी) में आयोजित की गई. इसमें टाटा मोटर्स के एचआर हेड प्रणव कुमार, इआर हेड सौमिक रॉय, ट्रेनिंग डिवीजन के हेड गोपाल मिश्रा एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कारपोरेट से टाटा मोटर्स के स्किल डेवलपमेंट के हेड मार्शल फेरेनडिस भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद तथा महामंत्री आरके सिंह उपस्थित थे. इस दौरान महामंत्री आरके सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं एचआर हेड प्रणव कुमार व इआर हेड सौमिक रॉय संयुक्त रूप से अनुशासन, सेफ्टी आदि के बारीकियों को समझाया. ज्ञात हो कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं झारखंड सरकार के श्रम विभाग तीनों के संयुक्त प्रयासों से एक समझौता हुआ था जिसमें सभी अस्थाई कर्मियों को स्थाई किया गया. इसकी संख्या 2700 थी. यह समझौता हुआ कि आने वाले समय में टाटा मोटर्स में अप्रेंटिस के माध्यम से नियोजन पुन आरंभ होगा. इस समझौते के तहत या प्रथम बैच प्रशिक्षु प्राप्त करने को चयनित हुआ है. इस कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से अनिल शर्मा, एचएस सैनी, शिवनारायण सिंह, एमके सिंह, पवन कुमार सिंह, आरआर दुबे, पीके दास, सिंटू कुमार, प्रवीण कुमार, रवि जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे.




