रांची : राज्य के विभिन्न जिलों से झारखंड पुलिस मुख्यालय को पूर्व से प्राप्त लगभग 500 से 600 जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण एवं त्वरित सामाधान को प्राथमिकता देते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), झारखण्ड द्वारा एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया. इस समिति के अध्यक्ष झारखंड के अपर पुलिस महानिदेशक अभियान टी कंदसामी एवं सदस्य आइजी असीम विक्रांत मिंज, आइजी मानवाधिकार क्रांति कुमार गड़िदेशी तथा डीआइजी कार्मिक सुरेन्द्र कुमार झा रहेंगे. पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिया कि गठित समिति, आम नागरिकों के द्वारा प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उसका त्वरित निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके.




