चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक होटल के पार्किंग से चोरी हुई तीन वाहनों का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपियों को दो बाइक और स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आये आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खप्पसाई निवासी बागुन लुगून (19) और अभिमन्यु तियू (24) शामिल है. इस तीनों के निशासनदेही पर हवाई अड्डा रोड के किनारे झाड़ियों से तीन गाड़ियां बरामद की गयी है. चाईबासा एसपी द्वारा एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की गयी, जिन्हें जिला स्कूल मैदान से गिरफ्तार किया गया. वहीं उनके निशानदेही पर चोरी हुई तीन वाहनों को जब्त किया गया. इसी तरह पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है.



