जमशेदपुर / सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कोलबीरा स्थित रामा इंफ्राटेक कंपनी के निर्माणाधीन शेड निर्माण के दौरान मजदूर की मौत मामले में आखिर कार कंपनी के प्रोपराइटर को झुकना पड़ा. घटना के दूसरे दिन शनिवार को पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये का मुआवजा दिया है. इसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा का कंपनी प्रबंधन पर दबाव काम आया है. इस दौरान परिवार को 6 लाख रुपये नगद एवं 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान कराया गया. आपको बता दे निर्माणाधीन कंपनी में काम के दौरान सन्नी यादव की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गयी थी, जिसे सहकर्मियों ने टीएमएच तो पहुंचाया, परंतु डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुआवजा की बात पर डटे रहे. (नीचे भी पढ़ें)
उनका कहना था कि जब तक पीड़ित परिवार को ऊचित मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे. घटना शुक्रवार सुबह की थी, जहां कंपनी के प्रोपराइटर विशाल राज मुआवजा को लेकर टालमटोल कर रहे थे. परंतु उन्हें झुकना. इस दौरान घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, भाजपा युवा नेता चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास यादव, अजय कुमार, पवन सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में कहा कि मजदूरों और आम नागरिकों के अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन और कानूनी कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेंगे.



