जमशेदपुर : इंटक जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ द्वारा रीता शर्मा को जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया. मनोनयन पत्र झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय द्वारा उन्हें दिया गया. राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि कोई भी संगठन टीम वर्क से चलता है. टीम का मजबूत होना अध्यक्ष की मजबूती है और जमशेदपुर महानगर संगठन की अच्छी बात ये है. किसी कारणवश अध्यक्ष के अनुपस्थित रहने पर भी संगठन के अन्य कोई भी पदाधिकारी कार्यक्रम को अच्छा नेतृत्व दे सकते हैं. राजेश सिंह ‘राजू’ ने कहा कि रीता शर्मा कांग्रेस पार्टी में कई जिम्मेदार पद पर रही. साथ ही सामाजिक कार्य में भी इनकी भागीदारी रहती है. (नीचे भी पढे़ं)
इंटक के जिला स्तरीय कार्यक्रम हो या प्रदेश स्तर हमेशा इनकी उपस्थिति रहती है. इनके महानगर कमिटी मे पदाधिकारी बनने से इंटक और मजबूत होगा. मनोनयन पत्र दिए जाने के वक्त महानगर उपाध्यक्ष संतोष सिंह, उपाध्यक्ष चंदा सिंह, सचिव नंदनी सामंत, कविता बर्मा, उषा देवी भी उपस्थित थे.



