रांची / जमशेदपुर : पिछले 24 घंटे में मौसम रहा. वहीं कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. बुधवार की रात रांची के न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आयी है, जिससे रांची का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं कांके का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
गुमला, खूंटी और कई जिलों में ठंड का कहर : बीती रात 13 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से रहा. जहां जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज का 6.3 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 8.2 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का 9.5 डिग्री, देवघर का 9.5 डिग्री, कोडरमा का 9.3 डिग्री, गोड्डा का 10.9 डिग्री, गुमला का 4.4 डिग्री, हजारीबाग का 7.1 डिग्री, खूंटी का 4.4 डिग्री, लातेहार का 8.8 डिग्री, लोहरदगा का 8.8 डिग्री, पाकुर का 11.2 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला का 8.3 डिग्री, सिमडेगा का 6.1 डिग्री सेल्सियस और जगन्नाथपुर का 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
मौसम पूर्वानुमान : रांची केंद्र के मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक राज्य में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके पश्चात कल से यानी शुक्रवार से तापमान में धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगा. शुक्रवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ होगी इसके पश्चात मौसम साफ रहेगा.



