रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने का अनुमान है. मंगलवार को राज्य के दक्षिण – पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में बादल छाये रहेंगे. वहीं छिटपुट बारिश की भी संभावना है. सोमवार को सबसे गर्म जिला चाईबासा का 34.4 डिग्री रहा और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 12.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री, जमशेदपुर का 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा. सरायकेला का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार को इन जिलों में छिटपूट बारिश का अनुमान – मौसम विभाग ने तत्काल चेतावनी जारी की है. उसके मुताबिक राज्य के लोहरदगा और रांची में बारिश का अनुमान है.
मंगलवार को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट – राज्य के रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.












