रांची / जमशेदपुर : झारखंड में बिन मौसम बारिश से एक बार फिर जाते जाते ठंड में नमी लौट आयी है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. बुधवार सुबह हल्की ठंड महसूस की गयी. सोमवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था. सोमवार देर रात आसमान में काले बादल छाये थे और तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी हुई. वहीं मंगलवार सुबह से धूप छांव की स्थिति बनी रही और शाम ढलने से पहले ही अंधेरा छाने लगा. इस दौरान जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, रांची, लातेहार में बूंदा बांदी बारिश हुई. (नीचे भी पढ़ें)
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8.30 बजे तक पूर्वी सिंहभूम के घोड़ाबांधा में सबसे अधिक वर्षा 9 एमएम रिकॉर्ड की गयी. वहीं जगन्नाथपुर का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और गुमला का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सबसे कम रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान बुधवार को मौसम साफ रहेगा. बारिश का अनुमान नहीं है. परंतु अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. इसके पश्चात अगले 4 दिन इसमें धीरे धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी. यानी गुरुवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी बढ़ेगी. (नीचे भी पढ़ें)
जिला का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला — अधिकतम — न्यूनतम तापमान
रांची – 26.6 डिग्री — 13.2 डिग्री
जमशेदपुर — 31.2 डिग्री — 16.8 डिग्री
डाल्टेनगंज — 30.4 डिग्री — 12.2 डिग्री
बोकारो — 31.4 डिग्री — 14.5 डिग्री
चाईबासा — 31.8 डिग्री — 14.6 डिग्री
सरायकेला — 31.3 डिग्री — 14.6 डिग्री
जगन्नाथपुर — 32.2 डिग्री — 16.7 डिग्री



