जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के चौथे दिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन किया गया.कथा में अहिल्या उद्धार, जनकपुर भ्रमण, पुष्प वाटिका प्रसंग, धनुष यज्ञ तथा परशुराम प्रसंग का सजीव और भक्तिरस से परिपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस पावन अवसर पर वृंदावन से पधारे घनश्याम कृपालु महाराज के कृपापात्र शिष्य पूज्य शिव नारायण दास जी महाराज द्वारा कथा वाचन किया गया. उनके ओजस्वी एवं भावमय प्रवचनों से संपूर्ण वातावरण राममय हो उठा और उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए.कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया.















