जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र डिमना चौक के पास बुधवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गयी. इस हादसे में कार पूरी तरह से जल कर खाक हो गयी. हालांकि राहत वाली बात ये रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोग बाहर आ गये. इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ. जिस कार में वह मारुति डिजायर कार है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं इसकी जानकारी दमकल विभाग को दे दी गयी है. खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद डिमना चौक पर यातायात प्रभावित हुआ है. एक ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गयी है. फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी. माना जा रहा है कि कार में शॉट सर्किट से आग लगी होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







