• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 28, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Next Generation Galvanized and Colour Coated Steels : नेक्स्ट जेनरेशन गैल्वनाइज़्ड एवं कलर कोटेड स्टील्स गाल्वानेक्स्ट-2026 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य उद्घाटन, उद्योग व शिक्षा जगत की सशक्त सहभागिता के साथ विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुई गंभीर चर्चा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : नेक्स्ट जेनरेशन गैल्वनाइज़्ड एवं कलर कोटेड स्टील्स (गाल्वानेक्स्ट-2026) विषय पर गुरुवार को जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एक होटल में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य उद्घाटन किया गया. सम्मेलन में 70 से अधिक संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले 300 से अधिक प्रतिनिधियों एवं वक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस सम्मेलन में भारत एवं विदेशों से आए प्रमुख विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं तथा उद्योग जगत के वरिष्ठ पेशेवरों की सहभागिता रही. गाल्वानेक्स्ट-2026 का उद्देश्य गैल्वनाइज़्ड एवं कलर-कोटेड स्टील उत्पादों से जुड़ी उभरती तकनीकों, स्थिरता, प्रदर्शन संवर्द्धन तथा भविष्य की प्रवृत्तियों पर विचार-विमर्श हेतु एक अग्रणी मंच प्रदान करना है. उद्घाटन सत्र में एनएमएल के डायरेक्टर डॉ संदीप घोष चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा इंडियन लेड एंड जिंक डेवलपमेंट एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक और इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मेटल्स के पूर्व अध्यक्ष एल पुगलेंथी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. मंच पर टाटा स्टील के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स – जमशेदपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ अतनु रंजन पाल टाटा ब्लूस्कोप के एमडी प्रवीन वेंकटेशन थम्पी तथा एनएमएल के मुख्य वैज्ञानिक डॉ गोपी किशोर मंडल उपस्थित थे. कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों, अनुसंधान प्रयोगशालाओं, पेशेवर संगठनों एवं अग्रणी औद्योगिक संस्थाओं के अनेक गणमान्य प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की. सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रवीन वी. थम्पी ने सम्मेलन के उद्देश्य एवं कार्यक्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए उन्नत गैल्वनाइजिंग प्रक्रियाओं, धात्विक एवं कार्बनिक कोटिंग्स, संक्षारण संरक्षण, डिजिटलाइजेशन, हरित प्रौद्योगिकियों तथा भविष्य के लिए तैयार पदार्थों पर ज्ञान-विनिमय को बढ़ावा देने की आवश्यकता को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन उद्योग की व्यावहारिक चुनौतियों और वैज्ञानिक प्रगति, दोनों को ध्यान में रखते हुए, सस्टेनेबिलिटी और नवाचार पर विशेष बल देता है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

डॉ. अतनु रंजन पाल ने चैप्टर की गतिविधियों एवं पेशेवर पहलों की जानकारी दी. उन्होंने गाल्वानेक्स्ट-2026 को शिक्षा जगत, अनुसंधान एवं विकास संस्थानों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं तथा उद्योग के उपयोगकर्ताओं के बीच सहयोग हेतु एक अहम मंच बताया, जिसका उद्देश्य प्रमुख तकनीकों का स्वदेशीकरण है. उन्होंने भारतीय इस्पात उद्योगों द्वारा सतत सहयोग के माध्यम से इन-हाउस प्रौद्योगिकियों के विकास की आवश्यकता पर भी बल दिया. अपने उद्घाटन संबोधन में एनएमएल के डायरेक्टर डॉ संदीप घोष चौधरी ने अगली पीढ़ी की गैल्वनाइजिंग एवं कलर-कोटिंग प्रौद्योगिकियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि ये तकनीकें अवसंरचना विकास, उत्पादों की दीर्घायु और वैश्विक स्थिरता एवं डीकार्बनाइजेशन लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कोटिंग रसायन विज्ञान, उन्नत प्रसंस्करण प्रक्रियाओं, जीवन-चक्र प्रदर्शन तथा उद्योग शिक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही, उन्होंने सरकारी नीतिगत सहयोग, कौशल विकास, मानकीकरण और पर्यावरण-संवेदनशील प्रक्रियाओं को अपनाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला. विशिष्ट अतिथि एल पुगलेंथी ने गाल्वानेक्स्ट-2026 जैसे सम्मेलनों को मौलिक अनुसंधान और औद्योगिक अनुप्रयोगों के बीच सेतु बताते हुए इनके महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने आधुनिक तकनीकी विकास में पदार्थों की केंद्रीय भूमिका पर प्रकाश डालते हुए दुर्लभ पृथ्वी तत्वों एवं महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों का उल्लेख किया. उन्होंने भारत में जिंक उत्पादन में आत्मनिर्भरता की जानकारी दी, जो गैल्वनाइजिंग के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है, तथा उद्योगिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस सम्मेलन के आयोजन में उद्योग एवं अनुसंधान संस्थानों और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स जैसे पेशेवर निकायों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)

उद्घाटन सत्र का समापन डॉ. गोपी किशोर मंडल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. उन्होंने देश-विदेश से आए गणमान्य अतिथियों, प्रतिनिधियों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों, आयोजन समिति एवं सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया. सम्मेलन के पहले दिन के तकनीकी सत्र की शुरुआत इंटरनेशनल जिंक एसोसिएशन डॉ फ्रैंक ई गुडविन एवं अमेरिकन प्रीकोट ग्रुप के डॉ शुभ गौतम द्वारा दिए गए आमंत्रित प्लेनरी व्याख्यानों से हुई. इसके पश्चात “गैल्वनाइज्ड एवं कलर-कोटेड स्टील्स में चुनौतियां, नवाचार एवं परिचालन यथार्थ विषय पर एक पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसका संचालन टाटा स्टील के अनूप कुमार त्रिवेदी ने किया. पैनल में जॉन काकरेल के फ्रेडरिक मार्टिन, बर्गर बेकर के डॉ चेतन प्रकाश, टाटा ब्लूस्कोप के इंद्रनील बिस्वास, इंटरनेशनल जिंक एसोसिशन के एना पाउला एवं जेएसडब्ल्यू स्टील के के भूपाल रेड्डी ने भाग लिया. दिन के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा मुख्य व्याख्यान एवं शोध-पत्र प्रस्तुतियां दी गईं. इन सत्रों में अगली पीढ़ी की गैल्वनाइजिंग लाइन्स, एलॉयड कोटिंग्स, कलर-कोटिंग तकनीकें, सतह अभियांत्रिकी, संक्षारण, परीक्षण मानक, प्रदर्शन मूल्यांकन एवं उभरती बाजार आवश्यकताओं जैसे विषयों पर चर्चा की गई. इस सम्मेलन में इंटरनेशनल जिंक एसोसिएशन, इंडिया लेड एंड जिंक डेवलपमेंट एसोसिएशन, आइआइटीएफ, अमेरिकन प्रीकोट ग्रुप, जॉन कॉकरेल, बर्जर बेकर, इकोल सेंट्रल पेरिस, फ्रांस, आर्सेलर मित्तल, शिकागो, टैंगस्टील एचबीआईएस ग्रुप, चीन, एंड्रिट्ज़ ग्रुप, द शेरविन-विलियम्स कंपनी, एल्के केमिकल्स, निहोन पार्कर, डूमा-बैंड जिंक, थर्मो फिशर साइंटिफिक, मालवर्न पैनालिटिकल, ज़ाइस इंडिया, इंडस्ट्रॉन टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, स्वानसी यूनिवर्सिटी, यूके, जलप नेपाल प्राइवेट लिमिटेड, ग्रीनोवोक स्पेशियलिटी कोटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, हार्वर्ड, अमेरिका, प्राइमेटल्स, इएमजी ऑटोमेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, लैमिफ्लेक्स, योगीजी डिजी, रिटमैन, चीन, डैनिएली, जेओएल, ब्रुकर, एमेटेक, पायनियर फर्नेसिज, ईएमजी, एटीएस, होरिबा, फिच इंजीनियरिंग, क्वेकर, आइआइटी कानपुर, आइआइइटी रुड़की, आइआइटी जोधपुरस आइआइटी जम्मू, सीएसआइआर–एनएमएल, जमशेदपुर, टाटा स्टील लिमिटेड, एनआइटी राउरकेला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि भारतीय गैल्वनाइज़्ड उद्योगों की वृद्धि और सफलता के लिए उन्नत तकनीकों एवं सतत प्रथाओं को अपनाने पर अपने विचार साझा किया गया.

Related Posts

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती
खबर

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती

June 28, 2026
Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल की गायनिक ओपीडी के बाहर हंगामा, परिजनों और कर्मचारी के बीच विवाद
खबर

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल की गायनिक ओपीडी के बाहर हंगामा, परिजनों और कर्मचारी के बीच विवाद

June 27, 2026
Adityapur Water Supply Scheme: आदित्यपुर जलापूर्ति योजना 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र
खबर

Adityapur Water Supply Scheme: आदित्यपुर जलापूर्ति योजना 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

June 27, 2026
Next Post
Tata motors union controversy : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बंटी सिंह ने दल बल के साथ लगायी टेल्को थाना में हाजिरी, फिर से दोहरायी अपनी चेतावनी, पुलिस से बकझक, देखिये – video

Tata motors union controversy : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बंटी सिंह ने दल बल के साथ लगायी टेल्को थाना में हाजिरी, फिर से दोहरायी अपनी चेतावनी, पुलिस से बकझक, देखिये - video

West singhbhum suraksha doot : प सिंहभूम में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किये गए सुरक्षा दूत, डीटीओ के अनुसार लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति करेंगे जागरूक, सड़क दुर्घटनाओं में जख्मी लोगों की मदद भी करेंगे ये सुरक्षा दूत  

Jharkhand ex mla meets tata steel md : टाटा स्टील के एमडी से मिले झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, इंडिया वन को सोनारी एयरपोर्ट पर सुविधा देने की उठायी मांग, कोलकाता व भुवनेश्वर की हवाई सेवा पर लटका है बंदी का खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your-Day sunday 28th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 जून 2026

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल की गायनिक ओपीडी के बाहर हंगामा, परिजनों और कर्मचारी के बीच विवाद

Adityapur Water Supply Scheme: आदित्यपुर जलापूर्ति योजना 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

Jamshedpur rural brain malaria  :  पोटका में विभिन्न गांवों में फैला ब्रेन मलेरिया,  पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती विद्यार्थियों से मिलने पहुंचीं समाजसेविका दुखनी सोरेन, जाना कुशल क्षेभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल की गायनिक ओपीडी के बाहर हंगामा, परिजनों और कर्मचारी के बीच विवाद

Adityapur Water Supply Scheme: आदित्यपुर जलापूर्ति योजना 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

Jamshedpur rural brain malaria  :  पोटका में विभिन्न गांवों में फैला ब्रेन मलेरिया,  पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती विद्यार्थियों से मिलने पहुंचीं समाजसेविका दुखनी सोरेन, जाना कुशल क्षेभ

jamshedpur chakuliya student falicitation : चाकुलिया में किया गया प्रतिभा का सम्मान, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में शिक्षा को मजबूत बनाने का लिया संकल्प, झाड़ग्राम के विधायक ने दिखायी बच्चों को राह

Jharkhand deoghar youth congress  julus : नीट पेपर लीक के विरोध में देवघर युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने किया नेतृत्व

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News