जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के खिलाफ टाटा मोटर्स के निष्कासित कर्मचारी बंटी सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला तूल पकड़ लिया है. इस मामले में जमशेदपुर के टेल्को थाना में आरके सिंह के समर्थकों की ओर से एक शिकायत दर्ज करायी गयी है. इस शिकायत के आधार पर टेल्को पुलिस द्वारा बंटी सिंह को तलब किया गया था. उनसे जवाब मांगा गया. इसका जवाब देने के लिए बंटी सिंह दल बल के साथ टेल्को थाना पहुंचे. वहां उनकी पुलिस अधिकारियों से बहस भी हो गयी. उन्होंने अपना जवाब भी दिया. हालांकि, खुद बंटी सिंह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नजर आये. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अगर गलत नहीं होंगे तो कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अगर गलत होंगे तो वे बख्शे नहीं जायेंगे. बंटी सिंह ने इस दौरान मीडिया के सामने आकर अपना विरोध भी दर्ज कराया और कहा कि आरके सिंह लगातार मजदूरों का अहित कर रहे है. उनके खिलाफ लड़ाई वे छेड़ चुके है. निजी लड़ाई नहीं लड़े नहीं तो निजी लड़ाई लड़ने को वे बाध्य होंगे, लेकिन अभी मजदूर हित पर वे कानूनी लड़ाई लड़ना चाहते है. वे कानूनी लड़ाई को लेकर किसी भी हद तक जा सकते है. इस मामले को लेकर फिलहाल टाटा मोटर्स में माहौल गर्मा गया है.







