चाकुलिया: रविवार को चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में आकलन सफल सहायक अध्यापक संघ चाकुलिया प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक के दौरान स्थानीय विधायक समीर मोहंती को मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र मे प्रति माह वेतनमान 45000 हजार कर दी जाए,आकलन को टेट समतुल्य किया जाए, टेट परीक्षा में 50 फीसदी छूट दिया जाए समेत अन्य मांगे शामिल हैं. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर गोविन्द गोप, शिवशंकर गिरी,तरणीकान्त महतो,अरूण महतो,कालीपद गोप,बरेन मुण्डक,कुश्वधव्ज पाल, भीमचरण हांसदा, चिन्मय गिरी, विधावती किस्कु, अनिता महतो, हिंसी हांसदा, रीना महतो, आरती महतो, जानकी मुर्मू समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.















