बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर्व ग्रामीणों के लिए महापर्व है. इसको लेकर लोग एक महीना पहले से ही तैयारी में जुट जाते हैं. मकर पर्व के समय बांस की टोकरी आदि की बहुत ज्यादा मांग होती है. रविवार को बहरागोड़ा के साप्ताहिक हाट में भी मकर को लेकर भारी भीड़ उमड़ी. हाट में बांस की टोकरी की मांग देखी गई. मकर संक्रांति में गुड़ पीठा की भारी मांग होती है, घर-घर गुड़ पीठ बनता है. (नीचे भी पढ़े)
लोग इसे ही मकर की प्रमुख मिठाई के रूप में पसंद करते हैं. बांस की टोकरी बीस रुपए से लेकर दौ सौ रुपए तक की है. साप्ताहिक हाट में भी मकर को लेकर तरह-तरह के कपड़े और कई तरह की जरूरत के सामान की दुकानें सजी हैं. ग्रामीण क्षेत्र में मकर का पर्व लगभग एक महीना तक लोग मानते हैं. मालूम हो कि इस दौरान मकर के अवसर पर नए धान के चावल से पीठा तैयार किया जाता है.















