जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल 9वीं की छात्रा ने जयपुर राजस्थान में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसका शुभारंभ 6 जनवरी को हुआ था. 7 जनवरी को नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में सलोनी सिंह ने टेंपल आफ इंडिया थीम के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया. 8 जनवरी को आयोजित ग्रैंड फिनाले में जगह बनायी. यहां उत्कृष्ट रैंप वॉक के लिए सलोनी को” मिस बेस्ट रैंप वॉक विनर 2026 का खिताब दिया गया. (नीचे भी पढे़ं)

इस प्रकार सलोनी ने न केवल सरायकेला खरसावां का बल्कि झारखंड राज्य का नाम रौशन किया. इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुखदेव महतो ने विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी एवं उसकी उज्जवल भविष्य की कामना की.















